उप्र में सड़क हादसा, 9 मरे
जिले के मूढ़ापांडे थाना-प्रभारी अजय सोतिया ने आईएएनएस को बताया कि हादसा मंगलवार सुबह मुरादाबाद-रामपुर मार्ग पर बालामऊ के समीप उस वक्त हुआ जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही जीप से टकरा गई। हादसे में जीप में सवार नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए।
सोतिया ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications