इंदौर में मोटर साइकिल चोरों का गिरोह पकड़ाया
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को इस गिरोह के सरगना खलील मोहम्मद जो देवास का रहने वाला है, के अलावा उसके तीन साथियों को जूनी इन्दौर थाने की पुलिस ने पकड़ा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह के अनुसार चोर गिरोह के सदस्य मोटर साइकिलें चुराकर दलालों को पांच-पांच हजार रुपये में दिया करते थे। ये दलाल इन मोटर साइकिलों को ग्रामीण इलाकों में बेचते थे। पुलिस ने चार दलालों को भी गिरफ्तार किया है और अब तक 30 मोटर साइकिलें बरामद कर ली हैं। पुलिस की दबिश जारी है, गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ चोरी की मोटर साइकिलें बरामद करने की कोशिशें की जा रही हैं।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications