नक्सलियों को लेकर मध्य प्रदेश में सतर्कता बढ़ी
शहडोल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक परशुराम माथुर ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि कुछ नक्सली मध्य प्रदेश के शहडोल, अनूपपुर तथा रीवा जिले में प्रवेश कर सकते हैं, ऐसी सूचनाएं मिली हैं। इसी आधार पर सीमावर्ती थानों के चेक पोस्ट पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस को सतर्क किया गया है कि अगर संदिग्ध लोग नजर आएं तो उन पर तुरंत कार्रवाई करें। पुलिस की गश्त इन इलाकों में जारी है।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications