कर्नाटक में बाढ़ राहत पर भाजपा- मानवाधिकार आयोग में विवाद
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री रामचंद्र गौड़ा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "कर्नाटक मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एस. आर. नायक को ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए जो उनके क्षेत्राधिकार से बाहर हो।"
ज्ञात हो कि नायक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं।
भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. धनंजय कुमार ने कहा कि नायक ने सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। वह नेताओं की तरह बर्ताव कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि नायक ने यह कहते हुए मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की आलोचना की थी कि भारी बारिश के बावजूद मैसूर में चल रही चिंतन बैठक को पहले खत्म नहीं किया गया। यह बैठक एक अक्टूबर को खत्म हुई और तब तक कई लोग बाढ़ की चपेट में आकर मारे जा चुके थे और सैकड़ों लोग बेघर हो गए थे।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications