संयुक्त राष्ट्र शांति प्रयासों में महिलाओं की बड़ी भूमिका चाहता है भारत
सुरक्षा परिषद में सोमवार को 'महिला और शांति तथा सुरक्षा' विषय पर एक चर्चा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में ठोस कार्रवाई को बहुत महत्वपूर्ण मानता है।
पुरी ने कहा, "भारत ने संघर्ष रोकने, शांति वार्ताओं, शांति कायम करने और संघर्ष के बाद पुनर्निर्माण में महिलाओं को लगातार अधिक भागीदारी दी है। स्थाई शांति और सुरक्षा के लिए यह अनिवार्य शर्त है।"
संयुक्त राष्ट्र पुलिस कार्यालय में केवल आठ प्रतिशत और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में केवल दो प्रतिशत महिलाओं की तैनाती का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका देकर विश्व संस्था को उदाहरण पेश करना चाहिए।
पुरी ने कहा कि भारत ने लाइबेरिया में 100 महिला शांतिरक्षकों को भेजा है। यह संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान शांति अभियानों में अपनी तरह का अकेला दल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications