एयर इंडिया ने पायलट और पर्सर को निलंबित किया

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी, एयर इंडिया ने मंगलवार को एक पायलट और एक फ्लाइट पर्सर को निलंबित कर दिया है। इन दोनों पर शनिवार को एक अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के दौरान हाथापाई में लिप्त होने का आरोप है।

एयर इंडिया ने संबंधित सह पायलट और विमान परिचारिका को कुछ समय के लिए काम पर आने से रोक दिया है।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को मंगलवार को बताया, "जी हां, हमने पायलट और फ्लाइट पर्सर को निलंबित कर दिया है और संबंधित सह पायलट और विमान परिचारिका को कुछ समय के लिए काम पर आने से रोक दिया है।" प्रवक्ता ने कहा है कि घटना की विभागीय जांच अभी जारी है।

यह घटना उड़ान संख्या आईसी-884 के दौरान शनिवार को घटी थी। बताया गया है कि हाथापाई के दौरान उड़ान मानवरहित हो गया था। लेकिन एयर इंडिया ने सोमवार को उड़ान के मानवरहित होने की बात से इंकार किया है।

इंडियन कमर्सियल पायलट एसोसिएशन (आईसीपीए) के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने पायलटों का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा है कि पायलटों की कोई गलती नहीं है और काकपिट में कोई भी व्यक्ति घुस कर पायलटों के साथ हाथापाई नहीं कर सकता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+