मदुराई बम विस्फोट में 2 की मौत (लीड-1)
मदुराई पुलिस ने बताया कि विस्फोट की प्रकृति का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बम विस्फोट मदुरई शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर चोलावंथन रेलवे स्टेशन पर उस समय हुआ जब एक यात्री ट्रेन मिलादुथुरई-तिरुनेल्लवेल्लीप्लेटफार्म पर प्रवेश कर रही थी।
विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि प्लेटफार्म की छत क्षतिग्रस्त हो गई और लोग बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे।
रेलवे अधिकारियों और पुलिस की टीमें चिकित्सा दल के साथ चोलावंथन रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गए हैं।
घायलों को मदुराई राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications