अमेरिका ने पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय पर हमले की निंदा की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश विभाग के प्रवक्ता इएन केली ने कहा, "ऐसी क्रूर कार्रवाइयां आतंकवादी एजेंडे का वास्तविक चरित्र उजागर करती हैं।"
उल्लेखनीय है कि इस्लामाबाद में विश्व खाद्य कार्यक्रम की इमारत के भीतर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। हमले में पांच लोगों की मौत हुई और छह लोग घायल हुए।
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि हमलावर अर्धसैनिक सुरक्षा बल की वर्दी पहने हुआ था। उसने एक सुरक्षा गार्ड से शौचालय का उपयोग करने का आग्रह करके भवन में प्रवेश किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications