प्रधानमंत्री बुधवार को हरियाणा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे
मनमोहन सिंह की यह रैली चंडीगढ़ से 45 किलोमीटर दूर स्थित अंबाला में गांधी मैदान होगी। अंबाला विधानसभा क्षेत्र से विनोद कुमार शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जिनके समर्थन में प्रधानमंत्री रैली को संबोधित करेंगे।
हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 अक्टूबर को चुनाव होना है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को राज्य के करनाल और सिरसा शहर में दो चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications