आस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख ने किया जम्मू-कश्मीर का दौरा
कमांड के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल डी.के. कछारी ने एक बयान में कहा, " यात्रा के दौरान आस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख और लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. जायसवाल के बीच सौहाद्र्रपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। उन्हें उत्तरी कमांड मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिलवाया गया और राज्य में आतंकवाद विरोधी अभियान के बारे में जानकारी दी गई।"
उधमपुर जम्मू से 66 किलोमीटर दूर है। यहां से पूरे जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे आतंक-विरोधी अभियानों को निर्देशित किया जाता है। उत्तरी कमांड चीन, पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से लगती सीमा पर जवानों की तैनाती और अभियानों पर भी नजर रखती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications