शीला ने मनमोहन को राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों से अवगत कराया
एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "शीला और मनमोहन के बीच लगभग 12.30 बजे रेस कोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास में मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की वस्तुस्थिति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।"
मुलाकात के दौरान खेल मंत्री एम. एस. गिल भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों से जुड़ी परियोजनाओं में हो रही देरी के चलते दिल्ली सरकार को चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेल संघ के वरिष्ठ अधिकारी माइकल फिनेल ने इसकी तैयारियों पर चिंता जताई थी।
इंउो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications