भाजपा ने की उपचुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने जौनपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आगामी उपचुनावों में जीत दर्ज करने के लिए मायावती सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर सकती हैं, जिसे देखते हुए राज्य में उपचुनाव के दौरान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती देश के संविधान में भरोसा नहीं करती। बसपा के शासनकाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने की बात सोची ही नहीं जा सकती। इसलिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच ही उपचुनाव संपन्न होने चाहिए।
चुनाव आयोग ने सोमवार को फिरोजाबाद लोकसभा सीट और 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर किया था। जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें झांसी, कोलअसला, रारी, ललितपुर, हैसरबाजार, इसौली, लखनऊ पश्चिम, पडरौना, इटावा, भरथना और पुवाया शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications