लघु सौर ऊर्जा परियोजनाओं को प्रोत्साहित करे सरकार : उद्योग संगठन
उद्योग संगठन 'सोलर एनर्जी सोसायटी ऑफ इंडिया' के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा, "अगर सरकार 20,000 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करना चाहती है तो ऐसा सिर्फ बड़ी परियोजनाओं के जरिए संभव नहीं है। हमें ग्रामीण क्षेत्रों की ऊर्जा जरूरतों को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करने पर जोर देना चाहिए।"
सोलर एनर्जी सोसायटी ऑफ इंडिया देश में सौर ऊर्जा उत्पादकों का प्रतिनिधित्वि करता है।
केंद्र सरकार ने 2020 तक सौर मिशन योजना के तहत 20,000 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करने और इस प्रक्रिया में 1 लाख नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications