मुरादाबाद में सड़क हादसे में 10 की मौत (लीड-1)
जिले के मूढ़ापांडे थाना प्रभारी अजय सोतिया ने आईएएनएस को बताया कि हादसा मंगलवार सुबह मुरादाबाद-रामपुर मार्ग पर बालामऊ के समीप उस वक्त हुआ जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही जीप से टकरा गया। हादसे में जीप में सवार दो महिलाओं और सात पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सोतिया ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
उन्होंने बताया कि जीप सवार लोग इटावा, मैनपुरी और फिरोजाबाद जिलों के हैं, जो रामपुर में आयोजित एक सत्संग में भाग लेने जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications