खाद्य प्रसंस्करण में शोध एवं विकास तेज करने की जरूरत: मनमोहन
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्यों के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रियों के पहले सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, " जहां कृषि क्षेत्र में शोध एवं विकास का काम मजबूती से चल रहा है और देश में शोध संस्थाओं का व्यापक नेटवर्क है वहीं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में शोध पर बहुत कम ध्यान दिया जा रहा है।"
मनमोहन सिंह ने उन्नयन एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए नई राष्ट्रीय खाद्य प्रसंस्करण नीति की वकालत करते हुए कहा कि सीएफटीआरआई को इसके लिए अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा, " केंद्रीय खाद्य तकनीकी एवं शोध संस्थानों को तकनीकी विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी के माध्यम से ज्ञान आधारित उद्योग को बढ़ावा देने में अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications