भारत पर केंद्रित होगा 11वां ओसियन फिल्म महोत्सव
फिल्म महोत्सव के महानिदेशक मणि कौल ने मंगलवार को जारी एक वक्तव्य में कहा, "आलोचनात्मक दृष्टि से सराही गई अपनी फिल्मों से भारतीय सिनेमा की 'न्यूस्ट्रीम' श्रेणी में उभरे नए चेहरे विशाल भारद्वाज, इम्तियाज अली, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी अपने सितारा कलाकारों और तकनीशियनों के साथ महोत्सव में उपस्थित होंगे।"
उनके मुताबिक, "इस साल यह फिल्म महोत्सव 'ओसियन' की शैक्षिक पहल 'ओसियंस लर्निग एक्सपीरिएंस' (ओएलई) के साथ मिलकर कला की जानकारी को बांटने और फैलाने के वास्तविक मकसद को हासिल करेगा।"
सिनेमा की 'न्यूस्ट्रीम' श्रेणी में देश में मुख्यधारा की फिल्मों को दोबारा परिभाषित करने वाली फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। भारतीय फिल्मकार प्रश्नोत्तर सत्रों, वक्तव्यों, समूह चर्चा और सम्मेलनों के जरिए दर्शकों से बातचीत करेंगे।
सिरी फोर्ट कॉमप्लेक्स और एलियांस फ्रांकीस में यह फिल्में प्रदर्शित होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications