नई दिल्ली व इस्लामाबाद शांति मिशन भेजेगा हुर्रियत
मीरवाइज उमर फारूक ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम दिल्ली और इस्लामाबाद के लिए एक शांति मिशन भेजेंगे ताकि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सके और कश्मीर समस्या के समाधान के लिए बातचीत की प्रक्रिया फिर से शुरू हो सके।"
उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि हुर्रियत यह शांति मिशन कब भेजेगा।
ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कांफ्रेंस (ओआईसी) की बैठक में हिस्सा लेकर न्यूयार्क से लौटे मीरवाइज ने ओआईसी द्वारा कश्मीर के लिए एक दूत की नियुक्ति किए जाने पर आई भारत की प्रतिक्रिया पर खेद जताया है।
मीरवाइज ने कहा, "ओआईसी चाहता है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक पुल का काम करे। ओआईसी इस बात को शिद्दत से महसूस करता है कि दोनों देशों के बीच बातचीत की प्रक्रिया हर हाल में फिर से शुरू होनी चाहिए।"
मीरवाइज ने कहा, "ओआईसी ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने में मदद का प्रस्ताव किया है।"
मीरवाइज ने कहा, "बातचीत के लिए हमारी रजामंदी को कमजोरी न समझा जाए, क्योंकि बातचीत की प्रक्रिया हमारे प्रतिरोध आंदोलन का हिस्सा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications