'कृष्णा' को शांत करने के लिए मंत्री ने की प्रार्थना
रेड्डी ने विजयवाड़ा शहर में कृष्णा नदी के तट पर पंडितों के साथ पूजा में हिस्सा लिया। उन्होंने नदी में पुष्प अर्पित किए। बाद में मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने कृष्णाम्मा की पूजा की ताकि वह शांत हो जाए।"
नदी की पूजा करने के बाद रेड्डी ने तट पर स्थित कंकदुर्गा मंदिर में भी पूजा की।
उल्लेखनीय है कि कृष्णा नदी के तटबंधों में कई जगह दरार आ जाने से राज्य में बाढ़ की स्थिति और भयानक हो गई है। कृष्णा और गुंटूर जिलों के दर्जनों गावों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया।
राज्य में बाढ़ से अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 लाख से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications