शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 92 अंक चढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज सुबह 12.97 अंकों की बढ़त के साथ 16,879.38 पर खुला और कारोबार के दौरान 16,988.56 के उच्चतम और 16,622.05 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाले निफ्टी सूचकांक ने 0.45 अंकों की मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की और 5034.70 उच्चतम और 4921.05 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 11.64 अंकों की तेजी के साथ 6,207.43 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 53.51 अंकों की गिरावट आई और यह 7,372.49 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से तीन सूचना प्रौद्योगिकी, रियल्टी और प्रौद्योगिकी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई।
एफएमसीजी सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.27 फीसदी की तेजी आई जबकि प्रौद्योगिकी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक था और 1039 कंपनियों के शेयर मूल्यों में तेजी रही जबकि 1685 कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications