अर्जेटीना की राष्ट्रपति की भारत यात्रा अगले सप्ताह
अधिकाारियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल 13 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचेगा। उनकी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने सहित कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल से मुलाकात के अलावा अर्जेटीना की राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगी।
अर्जेटीना में भारत के राजदूत आर. विश्वनाथन ने कहा, " वैश्विक वित्तीय संकट के कारण बने आर्थिक तंगी के हालात की वजह से लैटिन अमेरिकी आयातक भारत जैसे अपेक्षाकृत कम खर्चीले देश में संभावनाएं तलाश रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications