राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की सुरक्षा व मदद के लिए जेन्डर हेल्प डेस्क

दीक्षित ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन का सुनहरा मौका दिल्ली को मिला है। ऐसे में खेलों के दौरान ध्यान रखना होगा कि महिलाओं के साथ किसी भी तरह की अभद्रता न हो और उनके साथ शिष्ट व्यवहार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान महिलाओं की हिफाजत के लिए महिला आयोग तथा पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने वाली तमाम एजेंसियों का पूरा डाटा तैयार रखना होगा ताकि महिलाओं और अन्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

दीक्षित ने कहा कि जेन्डर हेल्प डेस्क की स्थापना का उद्देश्य उन एजेंसियों का मार्गदर्शन करना भी है जो राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि एक टोल फ्री नम्बर 24 घंटे हेल्प डेस्क के लिए उपलब्ध रहेगा। यह डेस्क पुलिस, दूतावासों और विभिन्न राज्यों के आवासीय आयुक्तों के साथ तालमेल से काम करेगा। इसके माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने की सुविधा भी होगी ताकि किसी भी आपातकालीन रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति के परिजनों, रिश्तेदारों या जानकारों को जानकारी दी जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी जेन्डर हेल्प डेस्क राष्ट्रमंडल खेल से दो हफ्ते पहले काम करना शुरू कर देंगे। ये सभी डेस्क महत्वपूर्ण स्थानों पर 24 घंटे और स्टेडियमों में 16 घंटे कार्य करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+