भारत में बाजार संभावनाओं पर केंद्रित होगा कॉफी महोत्सव
बेंगलुरू, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय कॉफी महोत्सव (आईसीसीएफ 2009) में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के लिए घरेलू बाजार में सभावनाओं और कॉफी की खेती में वैश्विक रूझान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
सरकारी उपक्रम कॉफी बोर्ड के अध्यक्ष जी.वी कृष्णा राव ने आईएएनएस को बताया, "अंतर्राष्ट्रीय कॉफी समुदाय भारतीय बाजार में मौजदू संभावनाओं से वाकिफ है। बुधवार से शुरू होने जा रहे इस महोत्सव के दौरान अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों को घरेलू बाजार में मौजूद संभावनाओं का दोहन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।"
दुनिया के बड़े कॉफी उत्पादक और उपभोक्ता देश जैसे ब्राजील, ब्रिटेन, कोस्टा रिका, जर्मनी, इटली, जापान, स्वीडन और अमेरिका की कंपनियों के प्रतिनिधि इस महोत्सव में भाग ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications