भारत, बहरीन करेंगे सुरक्षा परिषद में एक-दूसरे के दावे का समर्थन

विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर के बहरीन के नेताओं से वार्ता करने के एक दिन बाद विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बहरीन सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी सदस्यता के दावे का समर्थन करने के साथ ही वर्ष 2011-12 के लिए सुरक्षा परिषद की अस्थाई उम्मीदवारी का भी समर्थन करेगा।

मंत्रालय ने कहा कि भारत भी वर्ष 2026-27 में यूएनएससी की अस्थाई सदस्यता के लिए बहरीन की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा।

वर्ष 2011-12 के लिए यूएनएससी की अस्थाई सदस्यता की पांच सीटों के लिए अक्टूबर 2010 में चुनाव होंगे। भारत वर्ष 1991-92 के बाद सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य नहीं बन सका है। वर्ष 1996 में वह जापान से 40-142 मतों से हार गया था।

थरूर ने अपनी दो दिवसीय बहरीन यात्रा सोमवार रात समाप्त की और तीन दिवसीय दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात रवाना हो गए।

बहरीन दौरे के दौरान थरूर ने वहां के प्रधानमंत्री शेख ?खलीफा बिन सलमान अल ?खलीफा से भेंट की और विदेश मंत्री शेख ?खालिद बिन अहमद बिन मुहम्मद अल ?खालिद के साथ विस्तृत मुद्दों पर चर्चा की।

भारत इस वर्ष के अंत में बहरीन के सुल्तान हमाद बिन इसा अल ?खलीफा की मेजबानी करने वाला है।

दोनों पक्षों ने भारत और छह देशों वाली खाड़ी सहयोग परिषद के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा की गति को भी तेज करने पर रजामंदी जताई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+