राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आधिकारिक एयरलाइंस बनी एयर इंडिया
एयर इंडिया आयोजन में भाग लेने वाले अन्य राष्ट्रमंडल देशों के एथलीटों को भारत लाएगी।
एयर इंडिया ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के साथ इस सबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरुण जाधव ने इस मौके पर कहा, " हमें राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक सहयोगी नियुक्त किया गया है। हम आयोजन में भाग लेने आ रहे एथलीटों और अन्य सदस्यों को विश्वस्तरीय सेवा मुहैया कराएंगे।"
उन्होंने कहाकि एयर इंडिया एथलीटों को भारत लाने के लिए विमान किराए पर लेने के अलावा विदेशी एयरलाइंस की मदद भी लेगी।
उन्होंने कहा "राष्ट्रमंडल खेलों को देखने के लिए भारत आने के इच्छुक लोगों को हम विशेष पैकेज की पेशकश भी करेंगे। "
कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अंग रहे 53 देशों के 5 हजार से अधिक एथलीट राष्टमंडल खेलों की 17 स्पर्धाओं में भाग लेंगे।
भारत 1982 में एशियाई खेलों के बाद अब तक के सबसे बड़े आयोजन की तैयारी कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications