सोनिया, राहुल महाराष्ट्र में करेंगे धुआंधार चुनाव प्रचार
सूत्रों के मुताबिक सोनिया व राहुल पूरे महाराष्ट्र में कई रैलियां करेंगे। प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों में से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ मिलकर कांग्रेस 174 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
सोनिया और राहुल की नासिक, नांदेड़, बुलढाना, जामनेर, नागपुर, कोल्हापुर, पनवेल, पुणे केंटोन्मेंट, शाहदा, औरंगाबाद, कलामनूरी, अमरावती, यवतमाल और चंद्रपुर में रैलियां प्रस्तावित है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 69 सीटों पर जबकि राकांपा को 71 सीटों पर सफलता मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications