सेंसेक्स में 92 अंकों की बढ़त (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज सुबह 12.97 अंकों की बढ़त के साथ 16,879.38 पर खुला और कारोबार के दौरान 16,988.56 के उच्चतम और 16,622.05 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाले निफ्टी सूचकांक ने 0.45 अंकों की मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की और 5034.70 उच्चतम और 4921.05 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 11.64 अंकों की तेजी के साथ 6,207.43 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 53.51 अंकों की गिरावट आई और यह 7,372.49 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications