विश्व मीडिया सम्मेलन की मेजबानी करेगा बीजिंग
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सम्मेलन में अलग-अलग देशों के मीडिया संगठनों के प्रमुख हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में मीडिया संबंधित विभिन्न मसलों पर चर्चा की जाएगी।
सम्मेलन में मुख्य रूप से विश्व मीडिया की चुनौतियां, सहयोग और अवसर, पारंपरिक मीडिया बनाम नए उभरते मीडिया, वित्तीय संकट और डिजीटल व मल्टीमीडिया जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 100 से अधिक मीडिया संगठनों ने पंजीकरण करवाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications