नेपाल में भूस्खलन में 13 की मौत
पुलिस के अनुसार दादेलधुरा जिले के मस्तमांडू गांव में भूस्खलन से दो महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश बच्चे हैं। दूसरी ओर केलाली जिले में भी एक लड़के की मौत हो गई।
भूस्खलन के बाद मलबे से राहतकर्मियों ने दो किशोरों को सुरक्षित निकाला।
दक्षिणी नेपाल में देर से आए मानसून की वजह से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications