स्वास्थ्य मामलों में औसत सुधारने में लगा है बिहार
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक विभाग ने जो योजना तैयार की है उसके अनुसार मातृ मृत्यु के 371 (प्रति एक लाख महिला) की दर को अगले तीन वर्षो में घटाकर 123 करने के लिए संस्थागत प्रसव की वर्तमान दर को 23़ 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 48़ 3 के औसत तक लाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस औसत तक पहुंचने के लिए राज्य में प्रसव के लिए आपातकालीन सेवा को सुदृढ़ किया जाएगा और सभी स्वास्थ्य केन्द्रों तक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मातृ मृत्यु दर का राष्ट्रीय औसत अभी 301 है।
इसी प्रकार शिशु मृत्यु दर को 29 (प्रति एक हजार) करने के लिए जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान के चार प्रतिशत की दर को 23.4 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत तक ले जाने की योजना बनायी गई है।
इधर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नंदकिशोर यादव ने भी मंगलवार को बताया कि संसाधनों की कमी के बावजूद सरकार ने इन लक्ष्यों को पूरा कर वर्ष 2012 तक स्वास्थ्य सूचकांक के राष्ट्रीय मानकों को भी पार करने की योजना बनायी है। उन्होंने बताया कि विभाग ने इस योजना पर अमल करना प्रारंभ कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications