छत्रधर महतो को धन उपलब्ध कराने के आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार दोनों व्यक्ति प्रसून चट्टोपाद्याय और राजा सोरखेल कोलकाता स्थित 'लालगढ़ सानहाटी मंच' के सदस्य हैं। दोनों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "दोनों को सोमवार रात दक्षिणी कोलकाता के जादवपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।" उन्होंने कहा कि महतो द्वारा पुलिस को मिली सूचना के आधार पर प्रसून और राजा को गिरफ्तार किया गया।
महतो को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) ने गत 25 सितम्बर को गिरफ्तार किया था। बाद में पश्चिम बंगाल आपराधिक जांच विभाग ने महतो से पूछताछ की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications