बच्चों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखें: शेख हसीना
राजनीतिक रैलियों खास कर आंदोलनों और चुनावी सभाओं में बड़ी संख्या में बच्चों को शामिल करने का चलन दक्षिण एशिया के देशों में आम है।
सोमवार को विश्व बाल दिवस और बाल अधिकार सप्ताह 2009 के मौके पर हसीना ने कहा, "बच्चे राजनीति के बारे में जागरूक होंगे लेकिन उनका इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं होना चाहिए।"
उन्होने कहा कि उनकी सरकार इस मुद्दे का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि इससे बच्चों का दिमागी विकास प्रभावित होता है और राजनीतिक रैलियों में शामिल बच्चे अक्सर हिंसा का शिकार हो जाते हैं।
समाचार पत्र डेली स्टार ने हसीना के हवाले से कहा, "हर बच्चा अपने अधिकारों का हकदार है लेकिन यह दुख की बात है कि देश में बहुत से बच्चों को जीवन की मूलभूात सुविधाएं भी मुहैया नहीं हैं।"
उन्होंने कहा, "जब मैं बच्चों को फुटपाथ पर सोते हुए और शिक्षा से वंचित देखती हूं तो मुझे गहरी पीड़ा होती है।"
शेख हसीना ने कहा कि बच्चों की उचित देखभाल के लिए कानून ही पर्याप्त नहीं है समाज को भी बच्चों की देखभाल बेहतर ढंग से करनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications