अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले में 10 सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मंगलवार को रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा सोमवार को सेना की गश्त लगा रही टुकड़े पर हुए इस हमले में 10 सैनिकों की मौत हो गई, वहीं देश के अन्य हिस्सों में सैन्य कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।
अफगानी सेना के कमांडर शेर मोहम्मद जाजई ने कहा कि हेलमंद प्रांत के गेरिश्क जिले में आतंकवादियों ने गश्त लगा रहे सैनिकों पर एकाएक हमला बोल दिया, जिसमें 10 सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
तालिबान के प्रवक्ता कारी मोहम्मद यूसुफ अहमदी ने कहा कि उसके लड़ाकूओं ने अफगान और अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों के काफिले पर हमला बोला था। उसने कहा कि हमले में आठ सैनिकों की मौत हो गई और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के दो टैंक और अफगान सेना के दो वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications