पाकिस्तानी तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र कार्यालय पर हमले की जिम्मेदारी ली
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आत्मघाती हमले में एक विदेशी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। आत्मघाती हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान में अपनी सभी गतिविधियों अस्थायी तौर पर रोक दी हैं।
पाकिस्तानी तालिबान के एक प्रवक्ता आजम तारिक ने मंगलवार को टेलीफोन के माध्यम से संवाददाताओं से कहा कि डब्ल्यूएफपी के कार्यालय पर आतंकवादी हमले को अंजाम उसके गुट ने ही दिया था।
तारिक ने कहा, "हम गर्व से इस्लामाबाद स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय पर हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी लेते हैं।" उसने कहा कि दक्षिणी वजीरिस्तान के कबायली इलाकों में अमेरिकी ड्रोन हमले और पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों से होने वाली गोलाबारी के विरोध में यह आत्मघाती हमला किया गया।
तारिक ने कहा कि पाकिस्तान में अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र को निशाना बनाकर आगे भी ऐसे ही हमले किए जाएंगे।
पाकिस्तान के आतंरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों ने कबायली जिलों में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications