इस्लामाबाद में यूएन कार्यालय पर हमले से ईयू चिंतित
इस्लामाबाद में सोमवार को डब्ल्यूएफपी कार्यालय पर हुए आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा करने वाले ईयू प्रेसीडेंसी के एक बयान में पाकिस्तान से हमले के जिम्मेदार लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने और सजा दिलाने को कहा गया है।
छह महीने की चक्रीय प्रणाली पर आधारित ईयू की अध्यक्षता इस समय स्वीडन के पास है।
समाचार एजेंसी 'ईयू एशिया न्यूज' के मुताबिक बयान में कहा गया है कि डब्ल्यूएफपी ने पाकिस्तान के लोगों को पर्याप्त राहत मुहैया कराई है। मानवीय और विकास कार्यो में लगी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी जिससे सभी पाकिस्तानी लोगों को लाभ पहुंचा है, को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है।
उल्लेखनीय है कि आत्मघाती हमले में एक इराकी नागरिक सहित पांच लोगों की मौत हुई। हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र ने वहां अपने कार्यो को स्थगित कर दिया है। यूएन महासचिव बान की-मून ने भी हमले की निंदा की।
विस्फोट के बाद डब्ल्यूएफपी कार्यालय में आग लग गई, वहां 70 कर्मचारी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications