राज ठाकरे का मतलब कांग्रेस: उद्धव

राज ठाकरे का मतलब कांग्रेस: उद्धव

ज़ुबैर अहमद

बीबीसी संवाददाता, मुंबई

शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनके चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे बेनक़ाब हो गए हैं और ये बात सामने आ गई है कि वे कांग्रेस के साथ हैं.

बीबीसी हिंदी के साथ एक बातचीत में उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज ठाकरे के कारण कांग्रेस को पिछले लोकसभा चुनाव में फ़ायदा हुआ मगर इस बार उनकी ये नीति नहीं चलेगी.

पिछले लोकसभा चुनाव में मुंबई की सभी छह की छह लोकसभा सीटों पर शिव सेना को हार का मुँह देखना पड़ा था और इसके लिए चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी को ज़िम्मेदार माना गया जिन्हें अच्छे वोट मिले.

उद्धव ठाकरे ने कहा,"लोग एक बार भूल-भुलैया में फँस सकते हैं, बार-बार नहीं. कांग्रेस की नीति रही है कि तोड़ो-फोड़ो और राज करो. लोकसभा चुनाव में ये नीति चल गई, मगर अब नहीं चलेगी".

उन्होंने कहा,"अब ये बात साफ़ हो चुकी है कि राज ठाकरे को वोट देने का मतलब है कांग्रेस को वोट देना".

महाराष्ट्र में 13 अक्तूबर को होनेवाले विधानसभा चुनाव को स्थानीय मीडिया उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का मुक़ाबला बता रहा है और दोनों ही नेता एक-दूसरे पर प्रहार कर रहे हैं.

लेकिन सत्ताधारी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को पूरी उम्मीद है कि जीत उनकी ही होगी.

विश्लेषकों के अनुसार सत्ताधारी गठबंधन के इस आत्मविश्वास का कारण उनकी उपलब्धियों से अधिक मुख्य विपक्षी दल शिव सेना को राज ठाकरे से मिल रही चुनौती है.

महाराष्ट्र में विधान सभा की कुल 288 सीटें हैं. चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन को शिव सेना और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन चुनौती दे रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+