क्‍वालिटी लाइफ में भारत काफी पीछे

Civic problems in India
नई दिल्‍ली। मजबूत आर्थिक नीतियों के दम पर आगे बढ़ रहे भारत में भले ही तेजी से विकास हो रहा है, लेकिन क्‍वालिटी लाइफ (जीवन की गुणवत्‍ता) की बात करें तो इसमें भारत काफी पीछे है। संयुक्‍त राष्‍ट्र विकास कार्यक्रम के तहत मानव विकास पर आधारित एक ताजा रिपोर्ट में भारत क्‍वालिटी लाइफ के मामले में 182 देशों में 134वें स्‍थान पर है।

इससे साफ जाहिर है कि पिछले तीन साल में भारत अपने नागरिकों को बेहतर जीवन का माहौल देने में पीछे हो गया है। क्‍वालिटी लाइफ इंडेक्‍स की सूची में 2007 में भारत 128वें स्‍थान पर था, जबकि 2008 में दो स्‍थान की बढ़त के साथ 126वें स्‍थान पर था।

नॉरवे टॉप पर

1990 से हर साल जारी होने वाले इस रिपोर्ट में विभिन्‍न देशों को घरेलू विकास दर के आगे जाकर कई पैमानों पर मापा जाता है। जैसे गरीबी रेखा से नीचे यापन करने वाले लोग, शिक्षा, लिंग भेद-भाव, आदि से जुड़े मुद्दे इसमें शामिल हैं।

क्‍वालिटी ऑफ लाइफ में पड़ोसी देश चीन (92), श्रीलंका (102) और भूटान (132) भारत से ऊपर हैं, जबकि पाकिस्‍तान (141), नेपाल (144) और बांग्‍लादेश (146) काफी पीछे हैं। इस सूची में नॉरवे सबसे ऊपर चल रहा है। जबकि अमेरिका 13वें, ब्रिटेन 21वें और जर्मनी 22वें स्‍थान पर है।

यूएनडीपी की रिपोर्ट के मुताबिक क्‍वालिटी लाइफ में पिछड़ने के बाद भी भारत को मानव विकास दर में बढ़त मिली है। इस साल यह इंडेक्‍स 0.556 से बढ़कर 0.612 हो गई है। भारत में यह रिपोर्ट योजना आयोग के डिप्‍टी चेयरमैन मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने जारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+