थाईलैंड में रेल दुर्घटना में 7 की मौत, 88 घायल (लीड-1)
सात शवों को हुआ हिन अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी मृतक महिलाएं हैं, जिनमें दो बच्चियां हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बैंकाक से करीब 200 किलोमीटर दूर हुआ हिन जिले के खाओ ताओ स्टेशन पर स्थानीय समयानुसार सुबह 4.45 बजे यह दुर्घटना हुई। ट्रेन के 15 डिब्बों में से 10 पटरी से उतर गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए 10 चिकित्सा दलों को घटनास्थल पर भेजा है। घायलों में 22 का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है। इनमें से दो की हालत चिंताजनक है।
रेलगाड़ी संख्या 84 रविवार शाम 5.20 बजे तरांग से रवाना हुई थी और इसे सोमवार 8.25 बजे बैंकाक पहुंचना था। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि भारी वर्षा के कारण पटरियों में आई खराबी से रेलगाड़ी पटरी से उतर गई।
दुर्घटना के कारण थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से के लिए रेल यातायात अस्थाई रूप से रोक दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications