नरसंहार के बाद गांव में पुलिस चौकी स्थापित
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एस़ क़े भारद्वाज ने बताया कि खगड़िया जिले के अमौसी और इचरूआ गांव में पुलिस चौकी स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से अमौसी के ग्रामीण वहां पुलिस चौकी की स्थापना की मांग कर रहे थे।
खगड़िया के जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि अमौसी में अभी भी विशेष कार्यबल (एसटीएफ ), बिहार सैन्य बल (बीएमपी) तथा जिला पुलिस बल के जवान तैनात हैं।
पुलिस के अनुसार इस मामले के कथित मुख्य आरोपी ओ़ पी़ यादव समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में 37 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि खगड़िया जिले के मोरकही थाना क्षेत्र में गुरुवार को संदिग्ध नक्सली संगठन के सदस्यों ने 16 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में 11 वयस्क और पांच नाबालिग थे। सरकार ने सभी मृतकों के संबंधियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को घटना में किसी नक्सली संगठन का हाथ होने से इंकार करते हुए हत्याकांड को वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications