प्रदूषण मुक्त दमारोधी इन्हेलरों की वकालत
स्वयंसेवी संगठन 'सीएफसी मुक्त इन्हेलर' के एन. मनसुखानी ने कहा, "यदि सब कुछ ठीक रहा तो भारत के सभी दमारोधी इन्हेलर क्लोरोफ्लोरोकार्बन (सीएफसी) के उत्सर्जन से मुक्त होंगे।"
मौजूदा सभी इन्हेलर ओजोन परत को तेजी से नष्ट करने वाली सीएफसी गैस का उत्सर्जन करते हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय और वन मंत्रालय ऐसे इन्हेलरों के उपयोग के प्रति चिंतित हैं। भारत में करीब 1.5 करोड़ दमा रोगी इनका उपयोग करते हैं।
इस संबंध में सोमवार को दिल्ली में एक सम्मेलन हो रहा है।
भारत मांट्रियल प्रोटोकाल पर हस्ताक्षर करने वाले 195 देशों में शामिल है और जनवरी 2010 तक सीएफसी को पूरी तरह उपयोग से बाहर करने के लिए कार्य कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications