बूंदाबादी से दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 1.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आगे भी सामान्य तौर पर बादल घिरे रहे रहने की संभावना है।"
अधिकारी ने कहा, "अनुमान है कि आगे और बौछारें पड़ सकती है। अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।"
मौसम अधिकारियों का कहना है कि मध्य पाकिस्तान और महाराष्ट्र के ऊपर बने चक्रवाती संचलन से दिल्ली में पूर्वी हवाएं चल रही हैं जिस कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications