विजयवाड़ा में बाढ़ का खतरा

विजयवाड़ा कृष्णा नदी के तट पर है, इसी वजह से यहां बाढ़ का खतरा सबसे अधिक है। विजयवाड़ा के ग्रामीण इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

प्रकाशम बैराज के तटबंधों के कमजोर पड़ जाने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने बाढ़ के पानी को रोकने के लिए रेत की 300,000 बोरियां इकट्टा की हैं।

विजयावाड़ा में रहने वाले सुरेश कुमार ने बताया कि कृष्णा नदी के तटवर्ती इलाके में तीन-चार फुट पानी है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि दिन में पानी की मात्रा छह से सात फुट तक जा सकती है।

कृष्णा और गुंटूर जिले में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कृष्णा के जिलाधिकारी पीयूष कुमार ने कहा कि प्रशासन किसी भी स्थिति निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के जवानों को तैयार रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+