इंडोनेशिया के भूकंप प्रभावित इलाके में स्कूल, कार्यालय खुले
पदांग (इंडोनेशिया), 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के भूकंप प्रभावित पदांग में सोमवार को स्कूल और सरकारी कार्यालय फिर से खुले। पिछले सप्ताह आए भूकंप से प्रांत में सैकड़ों स्कूल और सरकारी इमारतें ध्वस्त हो गईं थीं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रांतीय प्रशासन के सचिव फिरदौस के.सईद ने बताया कि आज से स्कूल और सरकारी कार्यालय खुल गए हैं लेकिन इमारतों की हालत के अनुसार गतिविधियों में सामंजस्य बैठाया जाएगा। सईद ने कहा कि स्थानीय प्रशासन स्कूलों में आपात सुविधाएं मुहैया कराने में सहायता देगा।
आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार शिक्षा और स्वास्थ्य से संबद्ध 300 से अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। प्रांतीय राजधानी पदांग में कुछ स्कूलों की इमारतें पूर्ण या आशिंक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications