पाकिस्तानी तालिबान प्रमुख ने अपने जिंदा होने का सबूत दिया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हकीमुल्लाह महसूद ने रविवार को दक्षिण वजीरिस्तान के दूरवर्ती इलाके में पांच संवाददाताओं को साक्षात्कार दिया है। इसके लिए उसने यह शर्त रखी थी कि उसका साक्षात्कार सोमवार को प्रकाशित किया जाएगा।
पत्रकार इश्तियाक महसूद के अनुसार हकीमुल्लाह ने कहा था, "आप जानते हैं कि यह खतरनाक है लेकिन मैंने खुद को मीडिया के सामने प्रस्तुत करने का निर्णय इसलिए लिया ताकि मेरी मौत के बारे में सरकार का दावा झूठा साबित हो सके।"
इश्तियाक और अन्य संवाददाताओं को नकाबपोश तालिबान आतंकी एक अज्ञात स्थान पर लेकर गए। वहां हकीमुल्ला के साथ उनकी मुलाकात हुई।
इश्तियाक ने दक्षिण वजीरिस्तान से सटे एक शहर डेरा इस्माइल खान से कहा है, "तालिबान आतंकियों ने हमें बस इतना बताया था कि एक महत्वपूर्ण नेता का साक्षात्कार करना है, लेकिन हमें यह बिल्कुल पता नहीं था कि वह नेता हकीमुल्लाह है।"
अपने पूर्ववर्ती बैतुल्लाह महसूद की मौत के बाद नए तालिबान प्रमुख की यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी।
हकीमुल्लाह ने बैतुल्लाह और अन्य तालिबान नेताओं की हत्या का बदला लेने का संकल्प लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications