थाईलैंड में ट्रेन दुर्घटना में 7 मरे, 60 घायल
बैंकाक, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड के हुआ हिन जिले में सोमवार को एक ट्रेन के पटरी से उतरने से सात लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बैंकाक से करीब 200 किलोमीटर दूर हुआ हिन जिले के खाओ ताओ स्टेशन पर स्थानीय समयानुसार सुबह 4.45 बजे यह दुर्घटना हुई। ट्रेन के 15 डिब्बों में से 10 पटरी से उतर गए।
रेलगाड़ी संख्या 84 रविवार शाम 5.20 बजे तरांग से रवाना हुई थी और इसे सोमवार 8.25 बजे बैंकाक पहुंचना था। बहरहाल भारी वर्षा के कारण खाओ ताओ स्टेशन के पास रेलगाड़ी पटरी से उतर गई।
दुर्घटना के कारण थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से के लिए रेल यातायात अस्थाई रूप से रोक दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications