बिहार में 3 नक्सली गिरफ्तार, 100 किलोग्राम विस्फोटक बरामद
जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गणेश सिंह ने बताया कि आज पुलिस ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर पास की ही पहाड़ी पर पांच डिब्बों में छुपाकर रखा गया 100 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन विस्फोटकों से नक्सली केन बम बनाने की योजना बनाए हुए थे। गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications