स्वर्णिम मध्य प्रदेश के लिए मंथन शुरू
प्रदेश सरकार ने सात लक्ष्य अधोसंरचना तथा विकास, निवेशवृद्घि, कृषि को फायदे का धंधा बनाना, शिक्षा तथा स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सुशासन तथा संसाधन विकास और सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था तय किए है। इन पर विचार विमर्श के लिए प्रदेश भर के 200 अफसर और मंत्री परिषद के सदस्य जमा हुए है। यह मंथन कार्यक्रम प्रशासनिक अकादमी में चल रहा है।
सरकार द्वारा तय किए गए सातों लक्ष्यों को लेकर अलग अलग समूह बनाएं गए और पहले दिन इन समूहों ने आपस में विचार विमर्श किया। इस मंथन कार्यक्रम में प्रदेश के आगामी चार वषरें के लिए योजनाएं बनाई जाना है, जो स्वर्णिम मध्य प्रदेश का निर्माण कर सकें।
शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल का यह दूसरा मंथन कार्यक्रम है। इससे पहले 2007 में मंथन कार्यक्रम हुआ था, जिसमें तय किए गए लक्ष्यों में से 60 प्रतिशत को पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications