मंथन से निकलेगा अमृत : शिवराज
प्रदेशवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाने के लिए सोमवार से शुरू हुए दो दिवसीय मंथन कार्यक्रम के संदर्भ में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए चौहान ने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाना है। प्रदेश का विकास और जनता को उसका लाभ दिलाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
चौहान ने कहा कि वर्ष 2007 में हुए मंथन कार्यक्रम में जो लक्ष्य और नीतियां तय की गई थी, उन्हें 60 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। उनका मानना है कि प्रदेश में ऐसे अफसरों की कमी नहीं है जो जन कल्याण के लिए योजना बनाने में सक्षम है। इसी को ध्यान में रखकर मंथन कार्यक्रम हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications