बाल्को हादसे के लिए अधिकारी निलंबित
राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सहायक श्रम आयुक्त सत्यप्रकाश वर्मा को कोरबा कस्बे में हुई दुर्घटना के बाद वहां अनुपस्थित रहने के लिए कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
सूत्रों का कहना है कि निलंबन आदेश कोरबा जिले के कलेक्टर अशोक अग्रवाल की एक रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications