सड़क दुर्घटना में 5 की मौत
जिले के जहानाबाद थाना-प्रभारी आर.पी. द्विवेदी ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार तड़के कानपुर-फतेहपुर मार्ग पर नयागंज कस्बे में ट्रक और टैंपो में टक्कर हो गई। हादसे में टैंपो में सवार चार लोगों को मौके पर ही मौत गई।
टैंपो को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़के के किनारे एक घर में जा घुसा, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
द्विवेदी ने बताया कि कि घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications