माइल्सस्टोन ने किया 110 करोड़ रुपये का निवेश
कोलकाता, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। माइल्सस्टोन रियल एस्टेट फंड ने यहां आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 110 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
माइल्सस्टोन और गोदरेज प्रापर्टीज 30 लाख वर्गफीट परियोजना को संयुक्त रूप से विकसित करेंगे।
माइल्स स्टोन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक वेद प्रकाश आर्या ने एक बयान में कहा, " यह परियोजना मध्यम वर्गीय ग्राहकों के लिए कीमत और लाभ के नजरिए से बेहद आकर्षक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications